top of page

निगम स्कूल के हर छात्र तक पहुंच रहा राशन: मुकेश सूर्यान

  • Vaishali Tyagi
  • 8 सित॰ 2021
  • 1 मिनट पठन

इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मिड डे मील की जगह राशन वितरण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया |

पश्चिमी दिल्ली: दक्षिणी निगम के महापौर मुकेश सूर्यान ने निगम पश्चिमी जोन स्थित सी-2 बी जनकपुरी प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया| इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से मिड-डे मील की जगह राशन वितरण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया| उन्होंने विद्यालय में बच्चों को दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता की जांच की और कहा कि विद्यालय में राशन का वितरण कार्य ठीक प्रकार से चल रहा है|

उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे स्कूलों से राशन अवश्य लें और अपने बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाएं|

इसके अतिरिक्त महापौर ने यह भी सुनिश्चित किया कि स्कूल द्वारा नियमित रूप से विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लासेज चलाई जा रही है| उन्होंने कहा कि विद्यालय में सभी व्यवस्थाएं नियम के अनुसार हैं| दक्षिणी निगम बच्चों को उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि वह लगातार इसी प्रकार विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे|


Comments


bottom of page