top of page

महाशिवरात्रि 2022: योगी आदित्यनाथ ने किया रुद्राभिषेक

  • Vaishali Tyagi
  • 1 मार्च 2022
  • 1 मिनट पठन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर परिसर में विधि-विधान से देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की।

ree

आज महाशिवरात्रि का एक महान पर्व है। इस पूरे भारतवर्ष में धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक ओर जहां पूरे देश में महाशिवरात्रि की धूम है वहीं यूपी में चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है।


गोरखपुर से खुद सीएम योगी आदित्यानाथ मैदान में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के झारखंडी महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव का रुद्राभिषेक कर विश्व-कल्याण की कामना की। सीएम योगी ने पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की अराधना की। इस अवसर पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।


इसके साथ ही महाशिवरात्रि के मौके पर प्रियंका गांधी ने लखनऊ के बेहसा स्थित सिहारी शिव मंदिर में पूजा की। इस दौरान वहां उनके समर्थक मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया और सभी के सुख शांति की कामना की।


आपकों बता दें, पूरे देश में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा।



टिप्पणियां


bottom of page